
पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा। मंडलीय आपराधिक समीक्षा बैठक में डीआईजी राजेश एस ने पुलिस अधिकारियों को पेशेवर अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान विशेष सतर्कता बरती जाए और माहौल खराब करने वालों पर तत्काल कार्रवाई हो। बैठक में संगठित अपराध, साइबर क्राइम, मिशन शक्ति, ई-साक्ष्य और लंबित मामलों की समीक्षा की गई। डीआईजी ने जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण और साइबर अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई पर जोर दिया।उन्होंने आगामी बकरीद को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने, संभ्रांत लोगों के साथ बैठक करने और फायर व आपात सेवाओं को अलर्ट मोड में रखने के निर्देश दिए।डीआईजी ने कहा कि अपराधियों पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाए और पुलिस कार्रवाई में पारदर्शिता व जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।