news-details

पुश्तैनी जमीन पर इंटरलॉकिंग का आरोप

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। पीपरपुर थाना क्षेत्र के गुड़री गांव में पुश्तैनी आबादी की जमीन पर जबरन इंटरलॉकिंग कराए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित कपिल ने उप जिलाधिकारी पंकज मिश्रा को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। कपिल का आरोप है कि उनके पुश्तैनी मकान की नींव तोड़कर घर के सामने दो बिजली के खंभों के बीच इंटरलॉकिंग कराई जा रही है, जबकि वहां पहले कोई रास्ता नहीं था। उन्होंने ग्राम प्रधान सीता के प्रतिनिधि जितेंद्र पर जबरन काम कराने का आरोप लगाया। कपिल का कहना है कि वह पहले भी कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने मौके की जांच कर इंटरलॉकिंग हटाने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।