
पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ
पारा क्षेत्र में सरदार कप्तान सिंह (55) ने बुधवार सुबह अपने घर की पहली मंजिल पर लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर परिजन पहुंचे तो वह खून से लथपथ पड़े मिले। पुलिस के मुताबिक, परिवार में चल रहे दहेज केस की पेशी बुधवार को थी, जिससे वह तनाव में थे। प्रारंभिक जांच में इसे आत्महत्या माना जा रहा है। मौके से राइफल बरामद कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।