news-details

पिस्टल से चली गोली, युवक की मौत

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी
पीपरपुर थाना क्षेत्र के खानापुर गांव में अवैध पिस्टल से चली गोली लगने से युवक दीपक मिश्रा की मौत हो गई। घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। घायल युवक को सुल्तानपुर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।परिजनों ने आरोप लगाया है कि सचिन पांडेय ने पिस्टल दिखाने के बहाने दीपक को बुलाया और जानबूझकर गोली मार दी। घटना के पीछे जमीन विवाद की बात भी सामने आई है।मृतक के भाई का वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें उसने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।