news-details

प्रयागराज-वाराणसी मार्ग पर भीषण हादसा

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS प्रयागराज-वाराणसी मार्ग पर शुक्रवार दोपहर हंडिया थाना क्षेत्र के भेस्की गांव के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। प्रयागराज की ओर जा रही कार को वाराणसी की तरफ से आ रही सरकारी बस ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार कई बार घूमते हुए करीब 10 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी।हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची हंडिया पुलिस ने घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।मृतकों की पहचान जौनपुर के मीरगंज भतहर निवासी राकेश त्रिपाठी (60), उनकी पत्नी प्रभावती देवी और गोपीगंज निवासी शुभम दुबे (27) के रूप में हुई है। हादसे में राकेश त्रिपाठी के पुत्र राहुल त्रिपाठी सुरक्षित बताए जा रहे हैं।जानकारी के अनुसार सभी लोग ज्ञानपुर से झूंसी जा रहे थे। राकेश त्रिपाठी अपनी बेटी के घर जा रहे थे, तभी भेस्की गांव के पास यह हादसा हो गया।पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त सरकारी बस को कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।