
पारदर्शी विकास न्यूज़, प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य गुरुवार को प्रयागराज दौरे पर रहेंगे। वह सुबह 11:30 बजे प्रयागराज पहुंचेंगे और मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) के ऑडिटोरियम में ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से आयोजित बीवीजी राम जी योजना की गोष्ठी में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम के बाद डिप्टी सीएम सर्किट हाउस पहुंचकर पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और भाजपा नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान संगठनात्मक विषयों और आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर बाद वह पुलिस लाइन हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा लखनऊ के लिए रवाना होंगे।