news-details

प्रयागराज में भीषण गर्मी और हीटवेव का कहर

You can share this post!

PARDARSHI VIKASH NEWS प्रयागराज में भीषण गर्मी और तेज धूप ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। बुधवार सुबह से ही चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग परेशान नजर आए। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। शहर का तापमान लगातार 46 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है और बुधवार को इसके 46.4°C तक पहुंचने का अनुमान जताया गया है। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा दिखाई दिया, जबकि जरूरी काम से निकलने वाले लोग गमछा, टोपी और छाते का सहारा लेते दिखे। गर्मी का असर छात्रों और जानवरों पर भी दिखाई दे रहा है। प्रयागराज पुलिस लाइन में घोड़ों के लिए कूलर और पंखों की व्यवस्था की गई है। वहीं बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। गोविंदपुर, तेलियरगंज, सलोरी और आसपास के इलाकों में लंबे समय तक बिजली गुल रहने से लोग पावर हाउस पहुंचकर विरोध जताने लगे। जिला प्रशासन ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से दोपहर में धूप से बचने, पर्याप्त पानी पीने और जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की है।