news-details

प्रयागराज में बागेश्वर धाम का दिव्य दरबार, भीड़ हुई बेकाबू

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Prayagraj

 बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा के अंतिम दिन गुरुवार को दिव्य दरबार का आयोजन हुआ, जहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अर्जियां सुनने के दौरान हालात ऐसे बने कि कई महिलाएं रेलिंग पकड़कर उसे तोड़ने की कोशिश करती नजर आईं। इस दौरान कुछ श्रद्धालु चीखते-चिल्लाते मंच की ओर बढ़ते दिखे, जिन्हें सुरक्षाकर्मियों ने संभाला।

दिव्य दरबार में भूत-प्रेत से जुड़ी समस्याओं वाले भक्तों को विशेष रूप से आगे बुलाया गया। भीड़ अधिक होने से कई जगह धक्का-मुक्की और अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। एक महिला श्रद्धालु की सुरक्षाकर्मियों से कहासुनी भी हुई, जब उन्हें अंदर जाने से रोका गया।

धीरेंद्र शास्त्री ने दूर-दराज से आए भक्तों की सामूहिक अर्जी भी लगवाई और कहा कि जो लोग व्यक्तिगत रूप से अर्जी नहीं लगा पाए, वे सामूहिक रूप से बालाजी से प्रार्थना करें। कार्यक्रम में देश-विदेश से आए श्रद्धालु, कारोबारी और कई चर्चित हस्तियां भी मौजूद रहीं।

कथा के दौरान भजन गायक हंसराज रघुवंशी ने शिव भजनों की प्रस्तुति दी, जिस पर भक्त झूम उठे। कार्यक्रम में माहौल आस्था और भक्ति से भरा रहा, लेकिन भारी भीड़ के कारण व्यवस्था पर भी सवाल उठे।