
PARADRSHI VIKASH NEWS प्रयागराज के नैनी बाजार में 12 मई की रात एक क्रॉकरी कारोबारी के घर में लगी भीषण आग ने दर्दनाक हादसा खड़ा कर दिया। शॉर्ट सर्किट से शुरू हुई आग तेजी से पूरे मकान में फैल गई और ऊपरी मंजिल पर मौजूद परिवार फंस गया। इस दौरान एक मां ने अपने तीन बच्चों और भतीजे को बचाने के लिए करीब 30 मिनट तक संघर्ष किया। उसने एक साल के बच्चे को चादर के सहारे पड़ोसी की छत तक पहुंचाया और फिर सीढ़ी के जरिए दोनों बेटियों और भतीजे को भी सुरक्षित बाहर निकाल दिया, लेकिन खुद धुएं और आग की चपेट में आ गई। दम घुटने और झुलसने से उसकी मौत हो गई।आग इतनी भीषण थी कि फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियों को भी काबू पाने में घंटों लग गए और देर रात तक रेस्क्यू चलता रहा। इस हादसे में एक बेटी भी झुलस गई है और एक अन्य परिजन घायल हुए हैं।