
PARDARSHI VIKASH NEWS प्रयागराज के स्वरूपरानी अस्पताल में बुधवार सुबह घायल महिला अधिवक्ता के इलाज को लेकर डॉक्टरों और वकीलों के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट और हंगामे में बदल गया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और सुबह 6 बजे से दवा वितरण सहित कई सेवाएं प्रभावित रहीं। महिला अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि उनके साथ अभद्रता की गई और बाल पकड़कर मारपीट की गई। वहीं अधिवक्ताओं का कहना है कि घायल जागृति शुक्ला को इलाज के लिए लाया गया था, लेकिन डॉक्टरों को जगाने पर विवाद शुरू हो गया। घायल के भाई अभिषेक शुक्ला ने आरोप लगाया कि डॉक्टरों ने मोबाइल छीनकर तोड़ दिया और मारपीट की। घटना के बाद पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया। डीसीपी सिटी मनीष शांडिल्य ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायतें ली जा रही हैं और फिलहाल स्थिति सामान्य है।