
पारदर्शी विकास न्यूज़ प्रयागराज
‘नॉर्थ टेक सिम्पोजियम 2026’ के समापन पर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में जीरो टॉलरेंस नीति लागू होने के बाद कानून व्यवस्था मजबूत हुई है और निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।उन्होंने कहा कि सुरक्षा, स्थिरता और सामर्थ्य के बिना समृद्धि संभव नहीं है। 2017 के बाद सरकार ने कानून का राज स्थापित किया, जिससे माफिया हस्तक्षेप खत्म हुआ और विकास कार्य तेजी से जमीन पर उतरने लगे।सीएम ने बताया कि यूपी में डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कॉरिडोर तेजी से विकसित हो रहा है और लखनऊ, कानपुर, झांसी, आगरा, चित्रकूट व अलीगढ़ में 35 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश आ रहा है। उन्होंने कहा कि भारत अब रक्षा उत्पादों के निर्यात में भी बड़ी क्षमता हासिल कर चुका है।योगी ने कहा कि आज युद्ध केवल हथियारों से नहीं, बल्कि डेटा और तकनीक से भी लड़े जा रहे हैं। इसलिए आत्मनिर्भरता और तकनीकी क्षमता बढ़ाना जरूरी है।उन्होंने दावा किया कि यूपी अब बीमारू राज्य की छवि से निकलकर देश का ग्रोथ इंजन बन रहा है और सरकार अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर आगे भी कायम रहेगी।