news-details

प्रधानमंत्री की अपील पर प्रशासन अलर्ट

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो  कुशीनगर। वर्तमान अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और आर्थिक चुनौतियों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से अनावश्यक बुलियन एवं सोना खरीदने से बचने की गई अपील का असर अब जनपद कुशीनगर में भी दिखाई देने लगा है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर एवं पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने जनपद के समस्त सर्राफा एवं बुलियन व्यापारियों के साथ एक महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक आयोजित की। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रधानमंत्री की अपील को राष्ट्रहित से जोड़ते हुए व्यापारियों को जागरूक किया तथा अनावश्यक सोना-चांदी एवं बुलियन की खरीदारी से बचने का आग्रह किया। अधिकारियों ने कहा कि वर्तमान समय में देश की आर्थिक मजबूती और वित्तीय संतुलन बनाए रखना सभी नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे में छोटी-छोटी बचतों को productive investments की ओर मोड़ना समय की आवश्यकता है। जिलाधिकारी ने व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि वे आम जनता को भी जागरूक करें और बाजार में अनावश्यक खरीदारी को हतोत्साहित करें। वहीं पुलिस अधीक्षक ने कानूनी पहलुओं की जानकारी देते हुए व्यापारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा प्रशासन के साथ सहयोग बनाए रखने की बात कही। बैठक के दौरान सर्राफा एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने प्रधानमंत्री की अपील का पूर्ण समर्थन करते हुए जिला प्रशासन को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। व्यापारियों ने कहा कि राष्ट्रहित सर्वोपरि है और वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करेंगे। प्रशासन की ओर से जनपदवासियों से भी अपील की गई कि वे जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाते हुए अनावश्यक बुलियन एवं सोना खरीदने से बचें और देश की आर्थिक मजबूती में सहभागी बनें।