news-details

प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के लिए ट्रायल आज से

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी।

जिला खेल कार्यालय की ओर से प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के लिए जिला एवं मंडल स्तरीय ट्रायल आज से शुरू होंगे। सीनियर पुरुष-महिला बैडमिंटन और सीनियर पुरुष कुश्ती के जिला स्तरीय ट्रायल 7 अक्टूबर को सुबह 10 बजे डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में होंगे। मंडल ट्रायल 8 अक्टूबर को अयोध्या में होंगे। बैडमिंटन प्रतियोगिता वाराणसी और कुश्ती मिर्जापुर में होगी। सब-जूनियर बालिका कबड्डी का जिला ट्रायल 12 अक्टूबर को अमेठी और मंडल ट्रायल 13 अक्टूबर को अयोध्या में होगा। इच्छुक खिलाड़ियों को आधार कार्ड की छायाप्रति और दो पासपोर्ट फोटो लाना अनिवार्य है। उपक्रीड़ाधिकारी अरविंद सिंह कुशवाहा ने अधिकाधिक खिलाड़ियों से ट्रायल में शामिल होने की अपील की है।