news-details

प्रतीक यादव के निधन पर अजय राय ने जताया शोक

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव के आकस्मिक निधन से राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।अजय राय ने कहा कि प्रतीक यादव का असमय निधन अत्यंत पीड़ादायक है और इस दुख की घड़ी में शब्द भी संवेदना व्यक्त करने के लिए कम पड़ जाते हैं। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की।उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस परिवार इस कठिन समय में यादव परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है और हर संभव सहयोग के लिए तैयार है।निधन की खबर के बाद प्रदेश की राजनीति में शोक का माहौल है। विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों के नेताओं ने भी शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। यादव परिवार के प्रति लगातार श्रद्धांजलि और सहानुभूति प्रकट की जा रही है।