
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। उत्तर प्रदेश भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने सोमवार शाम पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप ने उन्हें जिम्मेदारी सौंपी। पदभार संभालने के बाद प्रकाश पाल कानपुर पहुंचे। प्रकाश पाल ने कहा कि प्रदेश की बड़ी पिछड़ा वर्ग आबादी को भाजपा से जोड़ना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत कर 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को लगातार तीसरी बार सत्ता में लाने का लक्ष्य रखा गया है।उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर संगठन को मजबूत करने के लिए काम करेगा। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक मजबूत संगठन ही चुनाव में सफलता की सबसे बड़ी ताकत है।प्रकाश पाल ने समाजवादी पार्टी के पीडीए अभियान पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा अपनी पुरानी छवि से बचने के लिए नए नारों का सहारा ले रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता अब भाजपा की नीतियों और कार्यों पर भरोसा कर रही है।उन्होंने कहा कि भाजपा के सभी मोर्चे मिलकर संगठन को मजबूती देंगे और आगामी चुनाव में पार्टी को जीत दिलाने के लिए काम करेंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।