news-details

प्रकाश गैस एजेंसी सीज,देव मैरिज लान से बांटे जा रहे हैं गैस सिलेंडर

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Amethi

इन्डेन गैस की एजेंट प्रकाश गैस सर्विस पर कालाबाजारी के आरोप में कार्रवाई के बाद एजेंसी के उपभोक्ताओं को अभी किसी दूसरी एजेंसी में स्थानांतरित नहीं किया गया है। कार्रवाई के दिन तक हुई सिलेंडरों की बुकिंग संख्या को देखते हुए तीन एजेंसियों को गैस सिलेंडर बांटने में लगाया गया है। सप्लाई विभाग के आपूर्ति निरीक्षक और अन्य कार्मिक देव मैरिज लान में दिन भर बैठकर बुकिंग के अनुसार उपभोक्ताओं को सिलेंडर वितरित कर रहे हैं।प्रकाश गैस एजेंसी की ओर से गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी की शिकायत मिलने पर जिला पूर्ति अधिकारी शशिकांत तिवारी ने अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ छापा मारकर गोदाम की जांच की थी।गोदाम पर बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर मिलने और कालाबाजारी के आरोप सही पाए जाने पर डी एम के निर्देश पर प्रकाश गैस सर्विस की एजेंसी को सीज कर दिया गया है।दो दिन से गैस सिलेंडरों का वितरण देव मैरिज हाल ककवा रोड,लोनियापुर से किया जा रहा है।मंगलवार को सप्लाई इंस्पेक्टर शुभम् चौधरी और वरिष्ठ लिपिक अनिल राजवंशी की निगरानी में सिलेंडरों का वितरण किया गया। सप्लाई इंस्पेक्टर शुभम् चौधरी ने बताया कि प्रकाश गैस सर्विस के पास 40000गैस कनेक्शन हैं।ये कनेक्शन अभी तक कहीं भी स्थानांतरित नहीं किए गए हैं।जिस दिन एजेंसी पर छापा मारा गया था,उस दिन बुकिंग संख्या 5000थी।इस बुकिंग को शिवा शिखर कालिकन, शशांक गैस सर्विस रामगंज और राजाराम गैस सर्विस वारामासी को बांटकर उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर बांटे जा रहे हैं।