
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर शनिवार को जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर, गौरीगंज में प्रबुद्ध जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले की प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। प्रभारी मंत्री ने चिकित्सकों, शिक्षकों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों समेत प्रबुद्ध वर्ग से संवाद करते हुए केंद्र सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में व्यापक कार्य हुए हैं।भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है। वहीं जिलाधिकारी संजय चौहान और मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू ने जनपद में संचालित विकास योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने विभिन्न सुझाव भी दिए, जिन पर मंत्री ने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि सहित भाजपा के कई पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।