
PARDARSHI VIKASH NEWS पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में पूर्व TMC विधायक रामेंदु सिन्हा राय को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। पुलिस जब उन्हें कर्नाटक के बेलगावी से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर धानियाखाली थाने लेकर पहुंची, तो बाहर मौजूद भीड़ ने उनके खिलाफ चोर-चोर के नारे लगाए। कुछ लोगों ने उन पर अंडे भी फेंके।रामेंदु सिन्हा राय पर सरकारी राहत सामग्री चोरी करने और विरोध करने वालों को हथियार दिखाकर धमकाने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, 11 जून को कोटालपुर स्थित एक कॉलेज से सरकारी सामान वाहनों में ले जाया जा रहा था। आरोप है कि पूर्व विधायक अपने सहयोगियों के साथ वहां पहुंचे थे।मामले में पुलिस ने उनके खिलाफ BNS और आर्म्स एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है। जांच के दौरान कॉलेज परिसर से तिरपाल, कंबल, डस्टबिन समेत कई सामान बरामद होने का दावा किया गया।बंगाल में हाल के दिनों में TMC नेताओं के खिलाफ विरोध के कई मामले सामने आए हैं। इससे पहले भी कई नेताओं को भीड़ के गुस्से का सामना करना पड़ा है। कुछ मामलों में नेताओं पर सरकारी योजनाओं में गड़बड़ी और वसूली के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।