news-details

पारिवारिक विवाद में युवक पर जानलेवा हमला

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। इटौंजा थाना क्षेत्र के नेवादा गांव में बुधवार रात पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मां और बहन ने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर युवक को बुरी तरह पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।पीड़ित के अनुसार घर पहुंचते ही उसकी आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया गया, जिसके बाद लोहे की रॉड, डंडों और चाकू से हमला किया गया। इससे वह लहूलुहान होकर बेहोश हो गया। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों के आने पर हमलावर फरार हो गए।ग्रामीणों का आरोप है कि घायल को थाने ले जाने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई नहीं की और काफी देर तक उसे मेडिकल के लिए नहीं भेजा गया। बाद में वकील के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विवाद जमीन और पारिवारिक संपत्ति से जुड़ा बताया जा रहा है।