news-details

पूर्व मंत्री अमीता सिंह ने बांटा पीड़ित परिवार का दुःख

You can share this post!

pardarshi vikas news amethi
पूर्व प्राविधिक शिक्षा मंत्री अमीता सिंह ने ग्रामसभा चंडेरिया पहुंचकर मो. रमजान अली एवं उनके पुत्र मो. रेहान अली के असामयिक निधन पर शोकाकुल परिजनों से भेंट की और गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।इस दौरान उन्होंने दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि यह अपूरणीय क्षति केवल परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में वह उनके साथ हैं। पूर्व मंत्री अमीता सिंह ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति और संबल प्रदान करें।इस मौके पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे, जिन्होंने दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित की। जानकारी के अनुसार पीपरपुर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर चौराहे पर गुरुवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियों को पल भर में मातम में बदल दिया। तेज रफ्तार बस की टक्कर में पिता और पुत्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, रमजान अली अपने बेटे रेहान अली के साथ बेटी साबरीन बानो की शादी की खरीदारी के लिए सुलतानपुर जा रहे थे। इसी दौरान दुर्गापुर चौराहे पर तेज रफ्तार बस ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।