news-details

पूर्व जस्टिस के साथ सड़क पर अभद्रता का आरोप

You can share this post!

 

पारदर्शी विकाश न्यूज़ लखनऊ।  गोमतीनगर क्षेत्र में इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व जस्टिस एसएन अग्निहोत्री के साथ बीच सड़क पर अभद्रता और संदिग्ध तरीके से वाहन रोकने का मामला सामने आया है। पूर्व जस्टिस ने एक ऑटो चालक और उसके दो साथियों पर लूटपाट व कार छीनने की कोशिश का आरोप लगाते हुए गोमतीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।एसएन अग्निहोत्री ने बताया कि 4 जून को वह इलाज के लिए गोमतीनगर स्थित एक अस्पताल जा रहे थे। जनेश्वर मिश्र पार्क के पास एक ऑटो चालक लगातार हॉर्न बजा रहा था। आगे रास्ता मिलने पर उन्होंने कार साइड कर ऑटो को निकलने का मौका दिया। आरोप है कि ऑटो चालक आगे जाकर अचानक कार के सामने रुक गया और गाली-गलौज करते हुए कार का दरवाजा खोल दिया।पूर्व जस्टिस का आरोप है कि इसी दौरान दो बाइक सवार भी मौके पर पहुंच गए और तीनों की गतिविधियां संदिग्ध लग रही थीं। उन्होंने आशंका जताई कि आरोपी लूटपाट की नीयत से उन्हें रोकना चाहते थे। लोगों और वाहनों की आवाजाही बढ़ने पर आरोपी मौके से भाग गए।शिकायत के बाद पुलिस ने कार कैमरे की फुटेज और अन्य साक्ष्य जुटाए हैं। इंस्पेक्टर गोमतीनगर ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों की पहचान के लिए जांच की जा रही है।