news-details

पूर्व CCI चेयरमैन धनेंद्र कुमार की आग हादसे में मौत

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS दिल्ली के हौज खास स्थित घर में आग लगने से रिटायर्ड IAS अधिकारी और कॉम्पिटीशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) के पहले चेयरमैन धनेंद्र कुमार का निधन हो गया। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह एयर-कंडीशनर की इनडोर यूनिट में ब्लास्ट को माना जा रहा है। हादसे के वक्त घर में पांच लोग मौजूद थे। धुएं के कारण दम घुटने से 80 वर्षीय धनेंद्र कुमार की मौत हो गई, जबकि उनके बेटे का अस्पताल में इलाज जारी है। आग ने तीन मंजिला मकान के ग्राउंड फ्लोर और पहली मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया। दमकल विभाग ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है।