news-details

पूर्वांचल में आंधी-बारिश का कहर

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS पूर्वांचल समेत वाराणसी में पश्चिमी विक्षोभ का असर शुक्रवार तड़के से देखने को मिला। सुबह करीब 4 बजे तेज हवाओं और झमाझम बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी के कारण कई इलाकों में पेड़ उखड़ गए, बिजली आपूर्ति ठप हो गई और सड़कों पर जलजमाव की स्थिति बन गई। मौसम विभाग ने अगले 36 घंटे बेहद चुनौतीपूर्ण बताते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।बारिश के बाद शहर की व्यवस्थाओं की भी पोल खुल गई। BHU Trauma Center के बाहर भारी जलभराव होने से मरीजों और तीमारदारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं कई इलाकों में बिजली के तारों पर पेड़ गिरने से सप्लाई बाधित रही। प्रशासन ने गांव-गांव राजस्व टीम भेजकर लोगों को जागरूक किया और खराब मौसम में घरों से बाहर न निकलने की अपील की है।हालांकि, यह बारिश किसानों के लिए राहत लेकर आई है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार लौकी, तोरई, भिंडी, करेला, खीरा, तरबूज और खरबूजे जैसी फसलों को इस बारिश से फायदा होगा। आम और लीची की फसलों के लिए भी यह मौसम लाभकारी माना जा रहा है, क्योंकि इससे फलों की गुणवत्ता और मिठास बेहतर होने की संभावना बढ़ गई है।