
PARDARSHI VIKASH NEWS फर्रुखाबाद। राजेपुर थाना क्षेत्र के कमालुद्दीनपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पीड़ित के अनुसार, वह अपने घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था, तभी गांव के ही चार लोग वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद घायल युवक ने राजेपुर थाने पहुंचकर चारों आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घायल का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर में मेडिकल परीक्षण कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक नागेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।