
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के ओरिया गांव में गुरुवार को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मामूली कहासुनी के बाद दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी घाटमपुर भेजा, जहां से गंभीर हालत में रामकिशोर और उनके पुत्र आशीष को कानपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया। घायल सुमन ने आरोप लगाया कि गांव के राहुल, रोहित और मोहित ने उनके परिवार पर हमला किया। वहीं दूसरे पक्ष से मोहित और शिखा के घायल होने की बात सामने आई है। पुलिस ने दोनों पक्षों का मेडिकल परीक्षण कराया है।मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है