news-details

प्री-मानसून बारिश का अलर्ट, कई राज्यों में आंधी-तूफान से जनहानि

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS देश के 15 से अधिक राज्यों में भीषण गर्मी के बीच प्री-मानसून बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब समेत कई राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की घटनाओं से जनजीवन प्रभावित हुआ है।बिहार में पिछले 24 घंटे में आंधी-बारिश और वज्रपात से 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि पटना में खराब मौसम के कारण कई उड़ानों पर असर पड़ा और यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं उत्तर प्रदेश में भी तेज आंधी-तूफान के चलते 31 लोगों की मौत की सूचना है और पूरे राज्य में बारिश का अलर्ट जारी है।राजस्थान और पंजाब में ओलावृष्टि और तेज हवाओं से तापमान में अचानक गिरावट दर्ज की गई है। कई जिलों में ओले गिरने से फसलों को नुकसान पहुंचा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी कई राज्यों में आंधी, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, मानसून अगले 7 दिनों में केरल पहुंच सकता है, लेकिन इस साल बारिश सामान्य से कम रहने का अनुमान है। विशेषज्ञों ने किसानों और आम लोगों को मौसम में बदलाव को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है।