
PARDARSHI VIKASH NEWS वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य को लेकर भक्तों की चिंता लगातार बढ़ रही है। पिछले 10 दिनों से उनकी तबीयत खराब होने के कारण पदयात्रा और सार्वजनिक दर्शन बंद हैं। इसके बावजूद देशभर से श्रद्धालु वृंदावन पहुंच रहे हैं और उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।कोलकाता से आई श्रद्धालु जूही भावनी ने कहा कि उन्हें राधा रानी पर पूरा भरोसा है और प्रेमानंद महाराज जल्द स्वस्थ होकर भक्तों को दर्शन देंगे। वहीं राजस्थान, असम, हरियाणा, बिहार और उत्तराखंड से पहुंचे भक्त भी उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।हाल ही में प्रेमानंद महाराज का एक भावुक वीडियो सामने आया, जिसमें उन्होंने कहा कि भक्त उनकी चिंता न करें और भजन-नाम जप में लगे रहें। वीडियो के बाद शिष्यों और श्रद्धालुओं की चिंता और बढ़ गई। हालांकि आश्रम से जुड़े लोगों का कहना है कि अब उनकी तबीयत में पहले से सुधार है और वे कुछ चुनिंदा शरणागत शिष्यों से मुलाकात कर रहे हैं।बताया जा रहा है कि प्रेमानंद महाराज लंबे समय से किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। उनकी दोनों किडनी खराब हैं और नियमित डायलिसिस चल रही है। इसके चलते 17 मई से उनकी पदयात्रा स्थगित है।वृंदावन स्थित केली कुंज आश्रम में लगातार भक्त पहुंच रहे हैं और गुरुजी के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।