
पारदर्शी विकास न्यूज़ गोंडा
नवाबगंज थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में सोमवार को एक युवक प्रेमिका से परेशान होकर करीब 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक के टावर पर चढ़ते ही इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और काफी देर तक समझाने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया। युवक की पहचान बलरामपुर निवासी पुत्तन यादव के रूप में हुई है, जो गांव में एक मिठाई की दुकान पर काम करता है।बताया जा रहा है कि युवक का आरोप है कि एक युवती उसे लगातार फोन कर परेशान कर रही थी। उसने युवती से शादी को लेकर बात की थी, लेकिन उसने इनकार कर दिया, इसके बावजूद फोन कॉल जारी रहने से वह मानसिक रूप से परेशान हो गया था। इसी तनाव में आकर वह टावर पर चढ़ गया।अभय सिंह ने बताया कि युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है और उसे समझाया गया है कि किसी भी समस्या का समाधान बातचीत और शिकायत से किया जाना चाहिए, न कि इस तरह के कदम से।