news-details

प्रेमिका की हत्या कर शव नहर किनारे फेंका

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ प्रयागराज। 17 वर्षीय युवक ने अपनी नाबालिग प्रेमिका की हत्या कर शव नहर किनारे झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना बहरिया थाना क्षेत्र की है। पुलिस के मुताबिक सरायइनायत क्षेत्र निवासी खुशी पाल (17) का बहरिया क्षेत्र के एक युवक से प्रेम संबंध था। दोनों की पहचान इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। परिवारों को जानकारी होने पर दोनों को अलग रहने की सलाह दी गई थी।डीसीपी गंगानगर कुलदीप गुणावत ने बताया कि आरोपी युवक को उसके घरवालों ने डांटा था। इसी बीच लड़की उस पर घर से भागकर शादी करने का दबाव बना रही थी। इससे परेशान होकर आरोपी ने हत्या की साजिश रची।20 अप्रैल को युवक लड़की को घर से भगाकर शारदा सहायक नहर के पास ले गया। वहां उसने चाकू से कई वार किए और दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को गड्ढे में फेंककर झाड़ियों से ढंक दिया।21 अप्रैल को लड़की की मां ने अपहरण का केस दर्ज कराया था। पुलिस लगातार दोनों की तलाश कर रही थी। गुरुवार को आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां उसने हत्या की बात कबूल कर ली। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने झाड़ियों से लड़की का शव बरामद किया।परिजनों ने आरोपी पर जेवर लेकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।