
पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर
साइबर ठगों ने प्रोफेसर और उनके पति के संयुक्त बैंक खाते से करीब 21 लाख रुपये उड़ा दिए। मामला पंजाब नेशनल बैंक की KNIT शाखा का है, जहां पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।विनोवापुरी निवासी रत्नाकर सिंह और उनकी पत्नी किरण सिंह, जो KNIPSS में प्रोफेसर हैं, का पीएनबी शाखा में संयुक्त खाता है। 29 अप्रैल 2026 को साइबर ठगों ने खाते से 20.70 लाख रुपये निकाल लिए। घटना की जानकारी तब हुई जब रत्नाकर सिंह एटीएम से पैसे निकालने पहुंचे और खाते में कम बैलेंस का संदेश मिला। बैंक स्टेटमेंट निकलवाने पर ठगी का खुलासा हुआ।पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस बैंक ट्रांजैक्शन और डिजिटल फुटप्रिंट के जरिए आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।