
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। बारिश के मौसम में गोमती नदी पर पीपे के पुल बंद होने पर राहगीरों की सुविधा के लिए शासन ने नदी के चार घाटों पर मोटर बोट संचालन को स्वीकृति प्रदान की है।इस परियोजना के लिए लगभग डेढ़ करोड़ रुपए का बजट जारी किया गया है।लोक निर्माण विभाग की ओर से चिन्हित चार घाटों पर 15जुलाई से 15अक्टूबर तक तीन महीने मोटर बोट का संचालन किया जाएगा। मोटर बोट के संचालन से अमेठी से अयोध्या, बाराबंकी और सुल्तानपुर आवागमन में कठिनाई नहीं होगी। गोमती नदी के साथ बाराबंकी में घाघरा नदी और प्रतापगढ़ में सई नदी के घाटों पर मोटर बोट चलाई जाएगी।मोटर बोट संचालन के लिए नांदी घाट पर36.60लाख रु,रंगवा घाट पर 37.44लाख रु, दादरा देवस्थान घाट पर 37.89लाख रु और मांझगांव में 37.25,रु खर्च किए जायेंगे।
चारों स्थानों पर पीपे के पुल के साथ नियमित मोटरबोट चलाने की तैयारी की जा रही है। बारिश के दौरान पीपा पुल खोले जाने के बाद लोगों को आवागमन में कोई कठिनाई नहीं होगी।-इंजीनियर रमेश चंद्र