news-details

पैनल में ब्लास्ट से ठप हुई बिजली

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो  कसया। कसया बिजलीघर स्थित तहसील फीडर के पैनल में ब्लास्ट होने के कारण रविवार को नगर के कई मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति पूरे दिन बाधित रही। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली न मिलने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। विद्युत विभाग के कर्मचारी दिनभर फॉल्ट दूर करने और आपूर्ति बहाल करने में जुटे रहे, लेकिन देर शाम तक समस्या पूरी तरह खत्म नहीं हो सकी।नगरवासियों के अनुसार सुबह करीब 11 बजे अचानक बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसके बाद लोगों ने विभागीय अधिकारियों से संपर्क किया तो जानकारी मिली कि तहसील फीडर में तकनीकी खराबी आ गई है। फीडर बंद होने से कई क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई।बिजली कटने के कारण घरों में पंखे, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण बंद हो गए, जिससे उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी। वहीं मोटर न चल पाने से कई इलाकों में पेयजल संकट भी उत्पन्न हो गया। महिलाएं और बुजुर्ग सबसे अधिक प्रभावित नजर आए।बिजली संकट का असर बाजारों पर भी दिखाई दिया। दुकानदारों को जनरेटर के सहारे कारोबार चलाना पड़ा, जिससे अतिरिक्त खर्च बढ़ गया। वहीं जनरेटरों के शोर और धुएं से लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा। लंबे समय तक बिजली न आने के कारण घरों और दुकानों में लगे इनवर्टर भी जवाब दे गए।सूचना मिलते ही विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू किया। कर्मचारियों ने कई बार आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया, लेकिन तकनीकी खराबी गंभीर होने के कारण सफलता नहीं मिल सकी। दिनभर चले मरम्मत कार्य के बाद भी उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिल पाई।नगरवासियों ने विद्युत विभाग से मांग की है कि बिजली व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की तकनीकी खामियों के कारण लोगों को दिनभर परेशान न होना पड़े