news-details

पुलिस विभाग में फेरबदल

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर। कानून व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के तहत 25 पुलिसकर्मियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किया गया है। इसमें कई उपनिरीक्षक, चौकी प्रभारी, कंप्यूटर ऑपरेटर, आरक्षी और मुख्य आरक्षी को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।तबादलों में विभिन्न थानों और चौकियों के प्रभार बदले गए हैं, जबकि प्रशासनिक और तकनीकी कार्यों में तेजी लाने के लिए मीडिया सेल और कंप्यूटर शाखा में भी बदलाव किया गया है। सभी स्थानांतरित कर्मचारियों को तत्काल नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।