
पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर/कादीपुर। कादीपुर क्षेत्र के पौधन रामपुर, अलीपुर और आसपास के गांवों में पुलिस पर अवैध वसूली और उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी ने प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने एसडीएम कादीपुर को मांग पत्र सौंपा।आप नेताओं ने आरोप लगाया कि अखंडनगर थाना पुलिस शाम के समय बाजार जाने वाले ग्रामीणों, किसानों और मजदूरों को रोककर अवैध वसूली करती है। विरोध करने पर झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी जाती है।प्रदेश मुख्य प्रवक्ता वंशराज दुबे और जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र ने प्रशासन से मामले की जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि कार्रवाई न होने पर पार्टी ग्रामीणों के साथ बड़ा आंदोलन करेगी।