news-details

पुलिस टीम पर हमले का वांछित आरोपी गिरफ्तार

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कुरारा
उमराहट गांव में दिसंबर 2025 में पुलिस टीम पर हुए जानलेवा हमले के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।जानकारी के अनुसार 2 दिसंबर 2025 को गांव में दो पक्षों के बीच विवाद की सूचना मिलने पर हरौलीपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची थी। इस दौरान मौजूद भीड़ ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया था। हमले में आरक्षी आशीष मौर्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आरोप है कि उपद्रवियों ने चौकी प्रभारी राजेंद्र प्रसाद की सरकारी पिस्टल, मैगजीन, कारतूस और एक आरक्षी का मोबाइल फोन भी छीन लिया था।घटना के बाद पुलिस ने दो दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इसी मामले में गांव निवासी छोटेलाल निषाद उर्फ देशराज लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी।शनिवार को पुलिस ने गांव के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।कार्रवाई में वरिष्ठ उपनिरीक्षक बृजेश कुमार सिंह, चौकी प्रभारी चंद्रभान सिंह समेत पुलिस टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।