news-details

पुलिस ने तीन वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

You can share this post!

 

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो, कुशीनगर।

जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कसया पुलिस ने अलग-अलग मामलों में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय भेजते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, मु0अ0सं0 428/2026 में गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5ए/5बी/8 एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत वांछित इमाम हुसैन पुत्र मुस्तकीम निवासी मोरवन, थाना तमकुहीराज तथा आस मोहम्मद पुत्र रियासत शाह निवासी चखनी दुखी मिश्र, थाना तमकुहीराज को गिरफ्तार किया गया। वहीं मु0अ0सं0 795/2025 में बीएनएस की धाराओं 318(4), 336(3), 338 एवं 340(2) के तहत वांछित दिनेश मणि त्रिपाठी पुत्र केदार नाथ त्रिपाठी निवासी बैरिया राजा, थाना कसया को भी पुलिस ने दबोच लिया।पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त इमाम हुसैन के विरुद्ध पूर्व में आर्म्स एक्ट, गोवध निवारण अधिनियम, हत्या के प्रयास तथा यूपी गैंगस्टर एक्ट सहित कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।गिरफ्तारी अभियान का नेतृत्व थानाध्यक्ष इत्यानन्द पाण्डेय ने किया। टीम में उपनिरीक्षक मृत्युंजय सिंह, गौरव श्रीवास्तव, कांस्टेबल उमाशंकर यादव, महेन्द्र कुमार, हेड कांस्टेबल सत्येन्द्र नाथ, कांस्टेबल राहुल प्रजापति एवं आरक्षी आकाश कुमार यादव शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।