
Pardarshi Vikas News Mahoba
एक अज्ञात व्यक्ति का शव जंगल में बबूल के पेड़ से फांसी पर लटका पाया गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। और शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। नगर के भटेवरा रोड स्थित गाहरा पहाड़िया के आगे नटर्रा पहाड़ के पीछे जंगल में अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव एक बबूल के पेड़ पर रस्सी से फांसी पर लटका पाया गया है। आसपास के किसानों की सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को नीचे उतारा और आसपास के लोगों की मदद से शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया। शिनाख्त न होने पर अज्ञात शव को सील कर महोबा भेजकर मोर्चरी में रखवा दिया गया। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त होने के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।