news-details

पुलिस ने चलाया महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो कुशीनगर। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार को जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में आयोजित इस अभियान के तहत सभी थानों की एंटी रोमियो टीमों ने बाजारों, सार्वजनिक स्थलों, शिक्षण संस्थानों तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पहुंचकर महिलाओं, बालिकाओं और आमजन को महिला सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण कानूनों एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों की रोकथाम, उनके अधिकारों की सुरक्षा तथा आत्मरक्षा के उपायों पर विस्तार से जागरूक किया। साथ ही महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, एंबुलेंस सेवा 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा साइबर अपराध पोर्टल cybercrime.gov.in की जानकारी देते हुए जरूरत पड़ने पर इन सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।इसके अलावा एंटी रोमियो टीमों ने महिलाओं, बालिकाओं एवं स्कूली छात्राओं को सुरक्षा संबंधी पंपलेट वितरित कर मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आगे भी निरंतर चलाए जाते रहेंगे।