
Pardarshi Vikas News Agra
कागारौल थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 18,100 रुपये नकद, एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नरेट के निर्देश पर पुलिस उपायुक्त पश्चिमी जोन और सहायक पुलिस आयुक्त खेरागढ़ के मार्गदर्शन में की गई। गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने दबिश देकर चारों आरोपियों को पकड़ लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सुखसागर उर्फ कल्ला (19), कपिल राज उर्फ लल्लाराम (23), अभिषेक उर्फ विनोद (20) और जीतू उर्फ सोनू (24) के रूप में हुई है। सभी आरोपी मध्य प्रदेश के दतिया जिले के प्रकाश नगर क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार चारों आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं और इनके खिलाफ चोरी, लूट तथा आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
थाना कागारौल में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में अन्य आपराधिक घटनाओं और गिरोह से जुड़े लोगों की जानकारी मिलने की संभावना है।