
पारदर्शी विकास न्यूज़ जामो। थाना क्षेत्र अंतर्गत बंधवा गांव के पास शनिवार को शारदा सहायक खंड 49 नहर की पुलिया से एक अज्ञात सब बरामद किया गया है। अज्ञात व्यक्ति की पहचान नहीं हो पा रही है पुलिस ने दावा किया है कि हत्या का साक्ष्य छुपाने के लिए बोरे में भरकर शव को फेंका गया है । अज्ञात शव की पहचान व्यक्ति हुलिया और कपड़े के आधार पर की जा रही है। आस पास के थाने व जिलों से गुमशुदा लोगों के रिकॉर्ड का सत्यापन कराया जा रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार देर शाम को बोरो में भर बंधवा गांव के पास शारदा सहायक खंड 49 नहर में बोरे में शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। मौके पर पुलिस की टीम पहुंचकर नहर से बोरे में बंद शव बरामद किया। अज्ञात व्यक्ति की पहचान नहीं की हो सकी। बोर में गंध व्यक्ति की उम्र लगभग 40 साल की लग रही थी। अज्ञात व्यक्ति को लोहे की जंजीर और भारी पत्थर बांधकर बोर में भरकर नहर में फेंका गया है। मृत व्यक्ति ने सफेद नीला लाइन दार शर्त और डार्क नीले कलर का टाउजर , दाहिने हाथ में कड़ा और गले में काला धागा पहने हुए है। हत्या के बाद साथ छूटने की कोशिश की गई है। व्यक्ति का अशोक कई दिन पुराना लग रहा है। चेहरा भी विकृत हो गया है। मौके पर पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर ग्रामीणों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम के लिए भेजा आगे की विधि कार्रवाई की जा रही है।