news-details

पुलिस ने 88 लाख रुपए के मादक पदार्थ नष्ट किए

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ सुलतानपुर। पुलिस ने 'ऑपरेशन दहन' के तहत लगभग 88 लाख 76 हजार 200 रुपये मूल्य के 14.012 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थों का विनष्टीकरण कराया है। यह कार्रवाई जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी (DDC) की उपस्थिति में की गई।जयसिंहपुर के सीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि जिले के विभिन्न थानों में NDPS एक्ट के तहत दर्ज कुल 23 अभियोगों से संबंधित जब्त माल को कानूनी प्रक्रिया के तहत पूरी तरह नष्ट कर दिया गया।विनष्टीकरण किए गए मादक पदार्थों में 13.620 किलोग्राम अवैध गांजा, 188 टैबलेट डायजापाम (कुल 0.094 किलोग्राम), 0.394 किलोग्राम स्मैक और 0.012 ग्राम हेरोइन शामिल थी। इन सभी की अनुमानित कीमत 88,76,200 रुपये आंकी गई है।मादक पदार्थों का निस्तारण मेसर्स रॉयल पॉल्यूशन कंट्रोल सर्विसेज, चांदपुर सैदोपट्टी, सुलतानपुर में स्थापित इंसीनरेटर/बॉयलर मशीन के माध्यम से किया गया। यह प्रक्रिया जनपद स्तर पर गठित मादक पदार्थ विनष्टीकरण कमेटी के सदस्यों और अन्य पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में नियमानुसार पूरी की गई।ड्रग डिस्पोजल कमेटी में प्रभारी निरीक्षक संत कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल घनश्याम मिश्रा और कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार पटेल भी शामिल थे। सीओ सुनील सिंह ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई जनपद को मादक पदार्थ मुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में अवैध नशे के कारोबारियों पर नकेल कसने का अभियान निरंतर जारी रहेगा।