
पारदर्शी विकास न्यूज़ फर्रुखाबाद। पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 28 लाख रुपये मूल्य के 125 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान एसपी आरती सिंह ने इसकी जानकारी दी और बरामद मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को वापस सौंपे।ये सभी मोबाइल फोन जनपद के विभिन्न लोगों के थे, जिनकी गुमशुदगी की शिकायत पीड़ितों ने पोर्टल के माध्यम से दर्ज कराई थी। पुलिस की सर्विलांस टीम ने तकनीकी जांच और ट्रैकिंग के जरिए इन मोबाइल फोनों को खोज निकाला।कई मोबाइल फोन 6 महीने से लेकर 1 साल पहले तक खो गए थे। बरामद किए गए कुल 125 मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 28 लाख रुपये बताई गई है।पीड़ितों को पुलिस लाइन बुलाकर एसपी आरती सिंह ने स्वयं उनके मोबाइल फोन वापस किए। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की।एसपी ने बताया कि पुलिस का प्रयास है कि गुम हुए मोबाइल फोनों को जल्द से जल्द ट्रेस कर उनके मालिकों तक पहुंचाया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।