news-details

पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। पुलिस कमिश्नरेट में रविवार को तीन सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) स्तर के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। पुलिस प्रशासन ने आदेश जारी कर तीनों अधिकारियों की नई तैनाती तत्काल प्रभाव से लागू कर दी है।जारी आदेश के अनुसार, अब तक कृष्णानगर में तैनात रहे एसीपी रजनीश वर्मा को हजरतगंज का नया सहायक पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। हजरतगंज राजधानी का अत्यंत संवेदनशील और व्यस्त क्षेत्र माना जाता है, जहां कानून-व्यवस्था बनाए रखना एक बड़ी जिम्मेदारी होती है।वहीं कानपुर नगर से स्थानांतरित होकर लखनऊ आए एसीपी अभिषेक कुमार पांडेय को कृष्णानगर का सहायक पुलिस आयुक्त बनाया गया है। वे रजनीश वर्मा का स्थान लेंगे और क्षेत्र की कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे।इसके अलावा सहायक पुलिस आयुक्त उदय प्रताप सिंह को यातायात विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें एसीपी ट्रैफिक बनाया गया है, जहां राजधानी की बढ़ती ट्रैफिक व्यवस्था और जाम जैसी समस्याओं को नियंत्रित करने की अहम जिम्मेदारी उनके पास होगी।पुलिस कमिश्नरेट द्वारा किए गए इस बदलाव को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिससे शहर के प्रमुख क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को और मजबूत करने की उम्मीद जताई जा रही है।