news-details

पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी । पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन में गौरीगंज टोल प्लाजा पर बीती रात 10 बजे से 1 बजे तक चलाया गया।अभियान के दौरान प्रभारी यातायात शोभनाथ और उनकी टीम ने गौरीगंज थाना क्षेत्र स्थित टोल प्लाजा पर वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच की। इसमें ट्रक, भारी वाणिज्यिक वाहन, प्राइवेट स्लीपर बसें, ईको कैब, वैन और अन्य वाहनों की विशेष रूप से चेकिंग की गई।विशेष रूप से शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से की गई। तेज गति, सीट बेल्ट न लगाने और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार प्रवर्तनात्मक कार्रवाई की गई। पुलिस ने वाहन चालकों को निर्धारित गति सीमा का पालन करने, सीट बेल्ट लगाने और शराब पीकर वाहन न चलाने जैसे सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक भी किया। पुलिस का कहना है कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए ऐसे अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे।