news-details

पुलिस का विशेष अभियान: 22 वारंटी गिरफ्तार

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो  कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध तथा वांछित अभियुक्तों/वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में बुधवार को जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस ने व्यापक कार्रवाई करते हुए कुल 22 वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस विभाग द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार थाना कोतवाली पडरौना क्षेत्र से सर्वाधिक 5 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना कुबेरस्थान से 2, जटहा बाजार से 3, हाटा से 3, कप्तानगंज से 1, अहिरौली बाजार से 1, पटहेरवा से 1, बरवापट्टी से 1, सेवरही से 2, नेबुआ नौरंगिया से 2 तथा खड्डा थाना क्षेत्र से 1 वारंटी को गिरफ्तार किया गया।जनपद पुलिस द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान अपराधियों और फरार वारंटियों के विरुद्ध लगातार जारी है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराध नियंत्रण के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।