news-details

पुलिस-बदमाशों में मुठभेड़, घायल समेत तीन गिरफ्तार

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़  सुलतानपुर। अखंडनगर थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके दो साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के लाखों रुपये कीमत के आभूषण, एक तमंचा, खोखा कारतूस, जिंदा कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की है।पुलिस के अनुसार घायल बदमाश की पहचान विपिन निषाद उर्फ हाईलैण्ड निवासी दामोदरपुर, कादीपुर के रूप में हुई है। उसके साथी नागेंद्र उर्फ बबलू निवासी मझगवां और नीरज निवासी अलीपुर कांपा को भी गिरफ्तार किया गया। घायल विपिन को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।पुलिस के मुताबिक तीनों से पूछताछ की जा रही है। बरामद आभूषणों के संबंध में चोरी की अन्य घटनाओं का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।