news-details

पुलिस भर्ती में चयन न होने से युवती ने दी जान

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़  कानपुर। शिवराजपुर थाना क्षेत्र के तरी दुर्गापुर गांव में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार, यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में चयन न होने से वह परेशान थी।मृतका की पहचान हर्षिता (24) के रूप में हुई है। वह एक निजी स्कूल में पढ़ाने के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। पिता रामलखन ने बताया कि हर्षिता ने यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा दी थी। शुक्रवार को रिजल्ट आया, जिसमें 27 अंक कम होने के कारण उसका चयन नहीं हो सका।परिजनों के मुताबिक, रिजल्ट आने के बाद हर्षिता काफी उदास थी। रात में खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चली गई। शनिवार सुबह मां उसे जगाने पहुंची, लेकिन कमरे से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। अनहोनी की आशंका पर परिजनों ने रोशनदान से देखा तो हर्षिता फंदे से लटकी मिली।परिजन दरवाजा तोड़कर उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।