news-details

पिकअप-रोडवेज बस की टक्कर

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। बाजार शुकुल थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे की पीली पट्टी पर खड़ी रोडवेज बस में पीछे से आ रही पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप चालक राहुल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बस में सवार पांच यात्री बाल-बाल बच गए।बताया गया कि बस यात्रियों के बाथरूम जाने के लिए किलोमीटर संख्या 62 पर खड़ी थी। इसी दौरान पिकअप ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उसका अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर एक्सप्रेसवे की पेट्रोलिंग टीम और राहत दल मौके पर पहुंचा। घायल चालक को एंबुलेंस से सीएचसी शुकुल बाजार भेजा गया। बाद में क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त पिकअप को हटाकर ऊंचगांव टोल प्लाजा पहुंचाया गया। शुरुआती जानकारी में नींद और तेज रफ्तार को हादसे की वजह बताया गया है।