news-details

पिकअप ने दो बाइकों को मारी टक्कर

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो  कसया। थाना कसया क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर बरवा जंगल के समीप शनिवार दोपहर एक पिकअप वाहन की टक्कर से दो बाइकों पर सवार चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कसया भेजा।प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन संख्या BR 28 GA 8596 के चालक अमताज अहमद पुत्र नूर मोहम्मद, निवासी भोजूखान, थाना हतुआ, जिला गोपालगंज (बिहार) ने बाइक संख्या UP 57 AW 7896 तथा UP 57 N 3569 को टक्कर मार दी।दुर्घटना में अनिल पुत्र निंदा निवासी मैनपुर टोला रजवाबर थाना कसया, वशिष्ठ प्रसाद पुत्र हरीश निवासी बेलही थाना तरकुलवा जनपद देवरिया, तथा वशिष्ठ नारायणधर दूबे और विंध्यवासिनी दूबे निवासी वार्ड संख्या 10 वाल्मीकिनगर (बरवा जंगल) नगर पालिका परिषद कुशीनगर घायल हो गए।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया और सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी कसया भिजवाया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त बाइक और पिकअप वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारण कुछ समय के लिए राजमार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा।