
पारदर्शी विकास न्यूज़ सुलतानपुर
कोतवाली नगर क्षेत्र में पॉक्सो और छेड़खानी के मामले में समझौते का दबाव बनाकर पिता-पुत्री से मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीड़ित के अनुसार उन्होंने पहले प्रतापगढ़ निवासी फैसल के खिलाफ छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कराया था, जो कोर्ट में विचाराधीन है। आरोप है कि 10 फरवरी की रात घर पहुंचने पर पड़ोसी गुड्डू, आरिफ और साहिल ने उन्हें घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया।पीड़ित जान बचाने के लिए घर के अंदर भागे, लेकिन आरोपी घर में घुस गए और बीच-बचाव करने आई उनकी नाबालिग बेटी को भी पीट दिया। जाते समय आरोपियों ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।पीड़ित का आरोप है कि काफी प्रयास के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। फिलहाल कोतवाली नगर पुलिस ने गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।